पंजाब में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विज्ञान ने जारी किया यैलो अलर्ट

Edited By Kalash,Updated: 27 Nov, 2025 06:17 PM

punjab winter weather yellow alert

पहाड़ों के उपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है।

जालंधर (पुनीत): पहाड़ों के उपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। इसके चलते पंजाब का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, महानगर जालंधर में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा 27 नवम्बर के लिए पंजाब के कई जिलों में यैलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें जालंधर भी शामिल है। महानगर में दिन व रात के समय ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है और सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं के चलते दो-पहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुबह तड़कसार हलकी धुंध भी देखी जा सकती है।

जालंधर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 तिहाई का अंतर है। इन आकड़ों के मुताबिक दिन व रात के तापमान में 14 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल रहा है, जोकि आमतौर पर दिसंबर अंत में देखने को मिलता है। न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई जिसके चलते ठंड में बढ़ौतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी ने दिसंबर से पहले ही दस्तक दे दी है, इसी क्रम में अगले माह के पहले सप्ताह में एकाएक बदलाव देखने को मिलेंगे।

वहीं, हिमाचल के उपरी इलाकों में बर्फबारी का सीधा प्रभाव पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पंजाब के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है, इस क्रम में फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, अमृतसर में 7.5, लुधियाना में 6.4, बठिंडा में 6, होशियारपुर में 6.4 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में बठिंडा एयरपोर्ट का तापमान 27.7 डिग्री रिकार्ड हुआ जबकि लुधियाना में 23.2, अमृतसर में 22.4 डिग्री तापमान अधिकतम रहा।

पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ने से ठंड का असर बढ़ता हुआ देखने को मिल सकता है। वहीं, दोपहर के समय ठंड में बढ़ौतरी होगी और धूप कम होती नजर आएगी। मौजूदा समय में शहरों में धुंध का हलका असर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में दिसंबर के पहले सप्ताह शहरों पर भी धुंध का प्रभाव बढ़ेगा और जनजीवन अस्त-व्यस्त होगा।

बाहरी इलाकों में धुंध का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है व इसी क्रम में पंजाब के बार्डर एरिया व बाहरी इलाकों में धुंध संबंधी अलर्ट बताया गया है। महानगर के कई इलाकों में सुबह के समय हलकी धुंध देखने को मिल रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर धुंध का असर देखा जा सकता है। धुंध के चलते वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की हिदायतें दी गई है। खासतौर पर खेतों के साथ लगते इलाकों में सुबह व रात को धुंध का असर देखने को मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!