पंजाब के 12 जिलों में Alert! 6 Flights हुई रद्द, पढ़ें Latest Weather Update

Edited By Vatika,Updated: 16 Dec, 2025 12:49 PM

punjab weather update

पंजाब में धुंध और कोहरे का असर धीरे-धीरे शुरू हो गया है। कम विजिबिलिटी के कारण जहां

चंडीगढ़: पंजाब में धुंध और कोहरे का असर धीरे-धीरे शुरू हो गया है। कम विजिबिलिटी के कारण जहां सड़कों पर सामान्य वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, वहीं Flights और रेल सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर में घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा आज तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

हवाई और रेल यातायात प्रभावित
धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अन्य राज्यों से आने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं, जबकि 3 फ्लाइट्स तय समय से 30 से 40 मिनट की देरी से पहुंचीं। वहीं, वंदे भारत के बाद शहर की सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे 30 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

आने वाले दिनों का मौसम
अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!