पंजाब में मौसम को लेकर Warning! विभाग ने अलर्ट किया जारी

Edited By Kalash,Updated: 07 Dec, 2025 06:24 PM

punjab winter weather warning alert

पंजाब में सर्दी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में सर्दी अब अपने चरम की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले कुछ दिनों तक कड़ी ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि 6 से 10 दिसंबर के बीच शीत लहर का असर तेज रहेगा, जिसके चलते दिन और रात दोनों समय तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने 9 और 10 दिसंबर को फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, मानसा, बठिंडा और मोगा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरा और ठंड सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका जताई गई है। बाकी जिलों में भले ही अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर पूरे प्रदेश में महसूस होगा। अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान तेजी से नीचे जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के समय विशेष सावधानी के साथ वाहन चलाने की सलाह दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!