पंजाब के मौसम को लेकर आई नई Update, 27 फरवरी तक जारी हुई भविष्यवाणी

Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2024 11:53 AM

punjab weather update

इसके चलते पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है।

चंडीगढ़: पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हिमाचल में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके ठंडे हो गए हैं। इसके चलते पंजाब में कई जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है।

यह भी पढ़ेंः किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर आई बड़ी खबर, स्थगित किया प्लान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 25 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है लेकिन मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा। पंजाब में अगले 3 दिनों तक आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

यह भी पढ़ें:  पंजाब का Main Highway आज रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले हो जाएं Alert

पंजाब के अमृतसर जिले में अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 6.8 दर्ज किया गया। इसी तरह गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 7.5, पठानकोट में अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 9.1, रोपड़ में अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 10.0, जबकि फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!