पंजाब मौसम Update: अगले 7 दिनों के बीच बारिश को लेकर आई नई जानकारी, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 21 Nov, 2025 11:02 AM

punjab weather alert

पंजाब में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश नहीं होगी, लेकिन पहाड़ों पर हो रही ताज़ा बर्फ़बारी का असर पंजाब में जरूर दिखाई देगा। इसके चलते राज्य में हर रोज़ तापमान में 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है। जहां रातें ठंडी हो रही हैं, वहीं दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में बारिश होने पर ही एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

मानसा सबसे गर्म, फरीदकोट सबसे ठंडा
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके विपरीत, फरीदकोट में रात का पारा 7 डिग्री तक गिर गया, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की गई। चंडीगढ़ में भी दिन का तापमान 27.4 डिग्री और रात का 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!