Punjab : बाप-बेटे का गैंग चला रहा था यह गिरोह, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Sep, 2025 06:21 PM

punjab this gang was being run by a father son gang

पंजाब के मोगा ज़िले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को पुलिस बताकर लोगों को डराता और लाखों रुपये वसूलता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह को बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे।

मोगा : पंजाब के मोगा ज़िले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को पुलिस बताकर लोगों को डराता और लाखों रुपये वसूलता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह को बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे।

पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों – रबी सिंह, चंद सिंह, गुरविंदर सिंह और धीर सिंह – को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गैंग का मास्टरमाइंड दर्शन सिंह (रबी सिंह का पिता) और उसका साथी सतनाम सिंह अभी फरार हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, एएसआई रैंक की दो वर्दियां और सिपाही रैंक की तीन वर्दियां बरामद की हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि 27 सितंबर को यह गैंग गांव टूडीके में एक महिला के पास पहुंचा और नशा तस्करी में फंसाने की धमकी देकर उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। गुप्त सूचना पर दबिश दी गई और चारों को पकड़ लिया गया।

गिरोह का मास्टरमाइंड दर्शन सिंह कोई नया खिलाड़ी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह साल 2018 में भी नकली वर्दी पहनकर ऐसी ही वारदात कर चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!