बठिंडा में Firing, 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, दहशत में लोग

Edited By Vatika,Updated: 29 Apr, 2026 12:24 PM

bathinda firing

बठिंडा के गांव गुरुसर सैणेवाला में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा के गांव गुरुसर सैणेवाला में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जायदाद विवाद को लेकर चली तकरार अचानक खूनी झड़प में बदल गई और गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अकाली कार्यकर्ता टीटू का अपनी बहन के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि टीटू की बहन ने अपनी जमीन और संपत्ति अपने ससुराल पक्ष के नाम करवा दी थी, जो कोटकपूरा के रहने वाले हैं। बुधवार को कोटकपूरा से कुछ लोग कथित तौर पर जमीन पर कब्जा लेने के लिए गांव पहुंचे थे।इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और तकरार हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि अचानक गोली चल गई।

मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग के बाद गांव में भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से टीटू नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और जायदाद विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग किसने की और घटना के पीछे असली कारण क्या हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!