होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़! होटल मालिक सहित 5 गिरफ्तार, कई फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Apr, 2026 05:41 PM

sex racket busted at hotel 5 arrested including hotel owner

पुलिस ने मॉल रोड पर एक बड़े होटल में छापा मारकर एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है जो किटी पार्टी की आड़ में चलाया जा रहा था।

बठिंडा (परमिंद्र): पुलिस ने मॉल रोड पर एक बड़े होटल में छापा मारकर एक होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है जो किटी पार्टी की आड़ में चलाया जा रहा था। 

जानकारी देते हुए DSP अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मॉल रोड स्थित एक बड़े होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है, जहां लड़कियों को बाहरी लोगों के सामने पेश किया जाता है। सूचना मिली कि होटल संचालक बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपने साथियों हैप्पी और विक्की के साथ मिलकर ऑर्केस्ट्रा और डांस बार में काम करने वाली लड़कियों को ग्राहकों के सामने पेश कर देह व्यापार करवा रहा है। साथ ही होटल के कमरों में बिना लाइसेंस शराब भी परोसी जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने होटल की दूसरी मंजिल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार निवासी मॉडल टाउन, विकास सिंगला निवासी बल्ला राम नगर, पवन कुमार निवासी रामा मंडी, महेश कुमार निवासी अजमेर और मुकेश गुप्ता निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अवैध शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले के मुख्य आरोपित बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, हैप्पी और विक्की फिलहाल फरार हैं। अधिकारियों ने बताया कि होटल मालिक ऑर्केस्ट्रा और डांस बार में काम करने वाली लड़कियों को ग्राहकों के सामने पेश कर देह व्यापार करवा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उम्मीद है कि गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी अहम खुलासे होंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!