बारिश के कारण पंजाब के इस जिले में बिगड़े हालात, Schools में छुट्टी का ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 23 Jul, 2025 07:05 PM

punjab school holiday due to rain

बीते दिनों पड़ी भारी बारिश ने गांवों में स्थिती बाढ़ जैसी कर दी है।

मोगा/निहाल सिंह वाला (कशिश): बीते दिनों पड़ी भारी बारिश ने गांवों में स्थिती बाढ़ जैसी कर दी है। मोगा जिले में 5 घंटे की बारिश से खेतों में पानी भर गया है। मोगा जिले के निहाल सिंह वाला गांव के मल्लेआना गांव में स्थिती भयानक बनी हुई है। खेतों से पानी निकालने के लिए कई सड़कें तोड़नी पड़ी। जिसके चलते साथ लगते छोटे कस्बों के कुछ निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नाजुक बनी हुई है।   

इस बारिश ने नगर निगम के विकास कार्यों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण मोगा शहर की शायद ही कोई गली या सड़क बची हो जहां पानी जमा न हुआ हो। आलम यह है कि घरों के अंदर भी पानी घुस गया है। शहर में पानी जमा होने से पूरे शहर में यातायात की समस्या हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!