पंजाब के नौजवान ने जर्मनी में नाम कमाया, हासिल किया यह पदक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 May, 2022 09:23 PM

punjab s youth made a name in germany got this medal

पटियाला के राजपुरा रोड स्थित संधू फॉर्महाऊस के रहने वाले राज कंवर सिंह संधू ने जर्मनी में हुए इंटरनैशनल शूटिंग मुकाबलों में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीते हैं।

पटियाला : पटियाला के राजपुरा रोड स्थित संधू फॉर्महाऊस के रहने वाले राज कंवर सिंह संधू ने जर्मनी में हुए इंटरनैशनल शूटिंग मुकाबलों में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीते हैं। इसी ख़ुशी के चलते पटियाला की अकैडमी में बाकी बच्चों की तरफ से राज कंवर सिंह संधू का स्वागत किया गया और केक काट कर खुशी जाहिर की गई। राज कंवर सिंह संधू अपनी पढ़ाई फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से कर रहे हैं। उनकी उम्र 19 साल है और उन्होंने शूटिंग 2017 में चण्डीगढ़ से शुरू की थी। सबसे पहले 2018 में सिडनी में हुए वर्ल्ड कप में कांस्य मैडल जीते था और उसके बाद राज कंवर सिंह संधू ने 17 के करीब मैडल जीते।

बातचीत दौरान राज कंवर सिंह संधू ने कहा कि जिंदगी में काफी मुश्किल आतीं हैं, लेकिन वह इन्हीं मुश्किलों को पीछे छोड़ आज इस स्थान तक पहुंचा हैं। इस दौरान राज कंवर सिंह संधू के पिता बातची के दौरान भावुक हो गए। अकैडमी के प्रशिक्षक गुरजीत सिंह गर्चा ने बताया कि सिर्फ़ राज कंवर सिंह संधू ने यही मैडल नहीं बल्कि इसके अलावा अन्य कई मैडल जीते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!