एक बार फिर से विवादों में पंजाब की नाभा जेल, बरामद हुआ यह सामान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jul, 2022 05:30 PM

punjab s nabha jail in controversy once again

हमेशा विवादों में रहने वाली स्थानीय जेल की सुरक्षा प्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है।

नाभा (जैन) : हमेशा विवादों में रहने वाली स्थानीय जेल की सुरक्षा प्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। जेल में बंद हवालाती अमनदीप कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी गांव धनौरी (मोरिंडा) से एक मोबाइल समेत सिम और कैदी जतिंदर सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी जिला मोगा से एक मोबाइल बरामद किया गया। जेल प्रशासन हालांकि सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है, लेकिन जेल में से मोबाइल बरामदगी सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। सहायक सुपरिंटैंडैंट शरीफ मुहम्मद की शिकायत अनुसार थाना सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब कैदी व हवालाती को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!