पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने आज 2 घंटे के लिए बंद किया बस स्टैंड

Edited By Tania pathak,Updated: 24 Sep, 2021 01:51 PM

punjab roadways employees today closed bus stand for 2 hours

पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे मुलाजिमों की तरफ से की जा रही बस हड़ताल पिछले कई दिनों से बंद कर दी गई थी। हालांकि कर्मचारियों.....

जालंधर (सोनू): पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे मुलाजिमों की तरफ से की जा रही बस हड़ताल पिछले कई दिनों से बंद कर दी गई थी। हालांकि कर्मचारियों की तरफ से अल्टीमेटम भी दिया गया था। लेकिन आज एक बार फिर से पंजाब रोडवेज कर्चारियों ने बड़ा ऐलान किया है। उनकी तरफ से आज 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद किया गया है। इस दौरान कोई भी बस को अंदर नहीं आने दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द से जल्द नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उनकी मांगें पूरी करें। नहीं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि रैगुलर करने की मांग को लेकर पंजाब रोडवेज\पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन और पी.आर.टी.सी. के मुलाजिमों ने पंजाब के सभी बस स्टैंडों को बंद किया था। जिसके बाद उन्होंने सरकार को 14 दिन का अल्टीमेटम देकर दोबारसे बस सर्विस शुरू की थी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!