Punjab : दुष्कर्म का आरोपी 3 साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार, भेजा रिमांड पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2024 05:42 PM

punjab rape accused arrested from haryana after 3 years

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 3 वर्ष से दुष्कर्म मामले के भगौड़े आरोपी को हरियाणा राज्य के जगाधरी से गिरफ्तार किया है।

नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 3 वर्ष से दुष्कर्म मामले के भगौड़े आरोपी को हरियाणा राज्य के जगाधरी से गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. सब इंस्पैक्टर महिन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के पास दर्ज शिकायत में शिकायकर्त्ता ने बताया था कि अनिल निवासी राहों उसकी नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया था।

उक्त आरोपी उनके घर के गहने भी साथ ले गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया था। जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी के भय से भागा हुआ था तथा उसे उक्त मामले में भगौड़ा करार दिया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी को मुख्य सिपाही रवि कुमार की पुलिस पार्टी ने हरियाणा राज्य के जगाधरी से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!