Punjab : शराब के ठेके पर PSPCL की छापेमारी, बिजली कनेक्शन काटा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2025 08:51 PM

punjab pspcl raids liquor shop cuts electricity connection

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम ने सहजपुरा रोड पर स्थित शराब के ठेके पर छापा मारकर बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी। दुकान में लंबे समय से बिजली का कोई मीटर ही नहीं लगा था। अधिकारियों ने मौके पर कुंडी को पकड़ लिया।

समाना (दीपक गौड़) :  पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम ने सहजपुरा रोड पर स्थित शराब के ठेके पर छापा मारकर बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी। दुकान में लंबे समय से बिजली का कोई मीटर ही नहीं लगा था। अधिकारियों ने मौके पर कुंडी को पकड़ लिया। वहीं मौके पर पहुंचे शराब ठेकेदारों के करिन्दे ने बिजली की कुंडी छोड़ने की बात की तो एसडीओ ने करिन्दे को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और करीब 20 मिनट बाद उक्त करिन्दा गाड़ी से बाहर आया। इस बारे में पूछे जाने पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एसडीओ ने कहा कि ठेके की बिजली स्पार्किंग हो रही थी, जिसे ठीक करने के लिए हम यहां आए थे। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि भविष्य में आप कभी खुद बिजली ठीक करने नहीं जाते तो अधिकारी ने कहा कि हम यहां से गुजर रहे थे, इसलिए ठीक करने के लिए रुक गए। लेकिन जब उनसे ठेके पर बिजली मीटर न होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद को फंसता देख कहा, "हां, यहां बिजली चोरी हो रही थी, लेकिन ये ठेकेदार नए हैं, जिसके चलते हमने उन्हें चेतावनी दी है कि इस बार हम चले जाएंगे, लेकिन वे तुरंत मीटर लगवा लें।
 
एसडीओ से जब फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि शराब के ठेके से बिजली की चोरी की कुंडी पकड़ी जा चुकी है और उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है और उनको मीटर लगवाने को कहा गया है और उन पर पर्चा मार्क कर दिया गया है। शराब के ठेके पर कितना लोड पाया गया है, इस विषय पर पूछने पर एसडीओ ने कहा कि यह सब कल डिसाइड होगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!