Edited By Urmila,Updated: 07 Apr, 2025 03:22 PM

पुलिस ने बरनाला की एक झुग्गी बस्ती से अगवा हुए एक बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
बरनाला: पुलिस ने बरनाला की एक झुग्गी बस्ती से अगवा हुए एक बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए डी.आई.जी. मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि इस बच्चे को बदमाशों ने अगवा कर लिया। बाइक से कार में शिफ्ट हुए और कार में से लुधियाना में नजायाज तौर पर चलाए जा रहे अस्पताल में छोड़ गए और आरोपी आप पहले राजस्थान फिर मध्य प्रदेश चले गए थे। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर, आशा वर्कर सहित 8 आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर व आशा वर्कर के साथ सारी प्लानिंग की गई थी। बरामदगी के समय बच्चे का मुंडन किया हुआ था। खुलासा करते कहा कि लुधियाना में नाजायज तौर पर अस्पताल चलाया जा रहा था उस अस्पताल में यह बच्चा बरामद हुआ है। बच्चा 2 लाख रुपए में एक जोड़े को बेचा जाना था। बता दें कि बच्चे को 4 अप्रैल को अगवा किया गया था। बच्चा गरीब परिवार का था।
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता झुग्गी में रहने वाले बच्चे को मोटरसाइकिल पर ले गए थे और यही पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया। इसके साथ ही डी.आई.जी. ने घोषणा की थी कि इस बच्चे की शिक्षा का खर्च पुलिस द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के लिए हर जान बेहद कीमती है, चाहे वह बच्चा अमीर व्यक्ति का हो या गरीब व्यक्ति का। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना पंजाब पुलिस का कर्तव्य है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here