Punjab : पावर हाऊस में लाश मिलने से फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Feb, 2026 05:39 PM

punjab panic spreads after dead body found in power house

थाना हाजीपुर के अंतर्गत आते पावर हाउस नंबर दो के गेटों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें मुकेरियां हाइडल के पावर हाउस नंबर दो के गेटों में शव आने की सूचना मिली, तो हाजीपुर पुलिस के एच.सी....

हाजीपुर (जोशी): थाना हाजीपुर के अंतर्गत आते पावर हाउस नंबर दो के गेटों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें मुकेरियां हाइडल के पावर हाउस नंबर दो के गेटों में शव आने की सूचना मिली, तो हाजीपुर पुलिस के एच.सी. सुरिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने नहर कर्मचारियों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। व्यक्ति की आयु करीब 48-50 वर्ष है और उस ने ग्रे रंग की पैंट, सफेद धारीदार कमीज और धारीदार स्वेटर पहना हुआ है। पुलिस द्वारा शव को गाड़ी में रखकर आस-पास के गांवों में शिनाख्त के लिए ले जाया गया। पहचान न हो पाने के कारण, शव को  सरकारी अस्पताल, मुकेरियां के शव गृह में 72 घंटों के लिए पहचान हेतु रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!