Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Feb, 2026 06:01 PM

होशियारपुर जिले में बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे जानकारी देते सहायक इंजीनियर पावर काम शहरी उप मंडल बलदेव राज ने बताया है कि 66 के.वी. सब स्टेशन माल रोड पर लगे 12.5 एम.बी.ए. की समर्थता 20 एम.बी.ए. करने के लिए 7 फरवरी को प्रातः 9:30 से शाम 6:00...
होशियारपुर (राकेश) : होशियारपुर जिले में बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे जानकारी देते सहायक इंजीनियर पावर काम शहरी उप मंडल बलदेव राज ने बताया है कि 66 के.वी. सब स्टेशन माल रोड पर लगे 12.5 एम.बी.ए. की समर्थता 20 एम.बी.ए. करने के लिए 7 फरवरी को प्रातः 9:30 से शाम 6:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसके चलते माल रोड, कृष्ण नगर, कोर्ट रोड, हरी नगर, बालकृष्ण रोड, रेलवे रोड, प्रेमगढ़, कच्चा टोबा, रेड रोड, बकीलां बाजार, आर्य नगर, प्रहलाद नगर, कमेटी बाजार, बहादुरपुर, चांद नगर, धोबी घाट रोड, डी.सी. रोड, जोधामल रोड, माहिलपुर अड्डा, सैफरन सिटी, एकता एनक्लेव, रविदास नगर, आकाश कॉलोनी, बसंत नगर, बसेरा एनक्लेव, प्रीत नगर तथा चंडीगढ़ रोड आदि इलाके प्रभावित होंगे।
लुधियाना में भी बिजली की सप्लाई रहेगी बंद
लुधियाना (खुराना) : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की फोकल प्वाइंट डिवीजन में तैनात एक्सियन संजीव कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को इलाके के गुलाबी बाग और कंपनी बाग फीडर की जरूरी मरम्मत के चलते सुरक्षा के लिहाज से सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली की लाइन बंद रखी जाएगी जिसके कारण विजय नगर, सत करतार नगर, कंपनी बाग, गुलाबी बाग,शेरा कॉलोनी, जी.के कॉलोनी ब्लॉक ए.बी और सी क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी।
उन्होंने बताया इसी के चलते 66 के.वी इंदिरा पार्क ग्रिड से संबंधित सभी 11 के.वी फीडर की सप्लाई सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रहेगी जिसके कारण जी.टी.बी नगर, श्री चंद कॉलोनी, गोविंद नगर, बैरल भवन, जगतार मार्केट, जीवन नगर, न्यू गुरु नानक नगर, आदर्श नगर, 33 फुटा रोड, रमनदीप कॉलोनी, स्ट्रीट नंबर 2, सुंदर नगर स्ट्रीट नंबर 1,2,3, बैंक कॉलोनी, गुरु नानक नगर, हरजाप नगर, अर्बन एस्टेट फेज 1 अर्बन एस्टेट फेज 2 इंडस्ट्रियल एरिया फेस 5 और 6 इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी उन्होंने इलाका निवासियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए से सहयोग देने की अपील की है।