युवाओं के लिए सुनहरी मौका, Indian Oil में निकली बंपर भर्ती! पंजाब समेत कई राज्यों में Vacancies

Edited By Kamini,Updated: 02 Feb, 2026 10:46 AM

bumper recruitment in indian oil

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।

पंजाब डेस्क : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, पंजाब सहित कई राज्यों में बम्पर भर्तियां निकाली हैं। कंपनी ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

यह भर्तियां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में की जाएंगी। इस भर्ती के तहत कुल 394 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री डिप्लोमा डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास (ग्रेजुएट न हो) ट्रेड अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम बैचलर डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!