Punjab में बवाल, Police पर बरसाए ईंट-पत्थर, हवाई फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ा

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2024 01:56 PM

punjab panchayat election

नवप्रीत सिंह के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उन्हें पांच टांके लगाने पड़े।

बठिंडा (विजय वर्मा): मंगलवार रात पंचायत चुनाव की गिनती के दौरान बठिंडा जिले के भोडीपुरा और चक्क फतह सिंह वाला गांवों में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में सीआईए-1 इंचार्ज नवप्रीत सिंह समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। नवप्रीत सिंह के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उन्हें पांच टांके लगाने पड़े।

ग्रामीणों का आरोप: पुलिस ने की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई
पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह भोडीपुरा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि जब वह गिनती स्थल के पास मौजूद थे, तब कुछ पुलिसकर्मी उन्हें वहां से हटाने लगे और बहस होने पर उन पर डंडे बरसाए। सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस विरोधी पक्ष का पक्ष ले रही थी, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान पुलिस के साथ मौजूद जोगा सिंह नामक व्यक्ति ने पिस्तौल से फायरिंग भी की।

ग्रामीणों का पुलिस पर हमला
सुखदेव सिंह के अनुसार, जब पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज शुरू किया, तो गुस्से में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसी तरह की घटना चक्क फतह सिंह वाला गांव में भी हुई, जहां भीड़ के पथराव से पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने अपनी सुरक्षा के लिए हवाई फायर कर भीड़ को तितर-बितर किया।

पुलिस का पक्ष: सभी आरोप बेबुनियाद
एसएसपी अमनीत कोंडल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस पर हुए हमले में चार कर्मी घायल हुए हैं। सभी का इलाज बठिंडा के सिविल अस्पताल में किया गया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और भीड़ में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना दयालपुरा और थाना नथाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने केवल आत्मरक्षा में कार्रवाई की है।

आगे की कार्रवाई
पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है ताकि घटना के पीछे की सही वजहों का पता लगाया जा सके।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!