Punjab Flood: बाढ़ पीड़ितों के लिए Akshay Kumar ने दिए करोड़ों!

Edited By Kamini,Updated: 05 Sep, 2025 04:22 PM

akshay kumar donated crores for flood victims

पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ की चपेट में पंजाब के कई गांव आ गए हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण लोगों को राहत और बचाव कार्यों की सख्त जरूरत है। इस दौरान प्रशासन जरूरी मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में पंजाबी गायक, बॉलीवुड हस्तियां, खिलाड़ी और जानी-मानी हस्तियां भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

PunjabKesari

इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभिनेता ने कोई पोस्ट सांझा किया है। वायरल हो रही इस सूचना की पंजाब केसरी कोई पुष्टि नहीं करता। सरकारी आंकड़ों के अनुसार आपको बता दें कि, पंजाब में आई बाढ़ ने 23 जिलों के 3.84 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और इस दौरान जान-माल, कृषि और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!