Punjab : देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, संचालक महिला सहित 5 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Apr, 2026 07:43 PM

punjab 5 arrested including a woman for running illegal business

बठिंडा में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश होने की सूचना है। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर संचालक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

बठिंडा (विजय) : बठिंडा में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश होने की सूचना है। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर संचालक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि ऊधम सिंह नगर में राजपाल कौर द्वारा अपने घर में देह व्यापार का अड्डा चलाया जा रहा है। इस पर उसके घर में छापामारी की। इस दौरान राजपाल कौर, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह निवासी कालियावाली, विशाल कुमार निवासी रामां मंडी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!