बठिंडा में बम धमकी से स्कूल, रेलवे ट्रैक और शहर पर मंडराया खतरा, एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Apr, 2026 07:39 PM

bomb threat in bathinda poses risk to schools railway tracks

पंजाब के बठिंडा शहर में गुरुवार सुबह एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। शहर के नामी स्कूलों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की चेतावनी मिलने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, साइबर क्राइम...

बठिंडा, (विजय वर्मा) : पंजाब के बठिंडा शहर में गुरुवार सुबह एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। शहर के नामी स्कूलों और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की चेतावनी मिलने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, साइबर क्राइम विंग और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया।

धमकी भरा ईमेल सबसे पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को भेजा गया, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कई बड़े शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई। सुबह करीब 8:40 बजे आए इस ईमेल के बाद स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में चेकिंग बढ़ा दी गई और कुछ जगहों पर बच्चों को जल्दी छुट्टी दे दी गई।

ईमेल भेजने वालों ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया और 24 अप्रैल को पूरे इलाके में ब्लैकआउट करने के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर और बठिंडा में रेल पटरियों को उड़ाने की साजिश का भी जिक्र किया गया। ईमेल की भाषा बेहद आपत्तिजनक और देशविरोधी बताई जा रही है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

साइबर क्राइम की जांच तेज, FIR दर्ज
साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीमें ईमेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। तकनीकी एक्सपर्ट्स यह भी जांच कर रहे हैं कि ईमेल किसी फर्जी पहचान या वीपीएन के जरिए भेजा गया है या नहीं।

शरारत या साजिश? हर एंगल से जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत भी हो सकती है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। हाल के समय में पंजाब में संवेदनशील माहौल को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी इस मामले में सक्रिय हो गई हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!