Punjab : कार खरीदने आया शख्स ट्रायल लेने के बहाने कर गया बड़ा कांड, मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2025 05:17 PM

came to buy a car in bathinda and took away the car

बठिंडा में बंदूक की नोक पर कार लूटने का मामला सामने आया है।

बठिंडा (विजय): बठिंडा में बंदूक की नोक पर कार लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंडी रामपुरा स्थित बाबा फरीद मोटर्स से कार खरीदने आया एक व्यक्ति ट्रायल लेने का बहाना बनाकर बंदूक की नोक पर स्विफ्ट कार छीनकर फरार हो गया। यह घटना वीरवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे की बताई जा रही है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरे पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 

मिली जानकारी अनुसार वीरवार दोपहर करीब अढ़ाई बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाबा फरीद मोटर्स मंडी रामपुरा में आया और कहा कि वह स्विफ्ट (यूपी-16पीक्यू-6083) खरीदना चाहता है। फिर वह उस कार को ट्रायल के लिए ले गया। इस दौरान बाबा फऱीद मोटर्स का एक कर्मचारी भी उसके साथ गया। जब वह गांव घुंनस थाना तपा, जिला बरनाला के पास पहुंचा, तो उक्त अज्ञात व्यक्ति ने बाबा फऱीद मोटर्स के कर्मचारी को बंदूक दिखाई और स्विफ्ट डिजायर कार लेकर भाग गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!