पंजाब नेशनल बैंक में सनसनीखेज वारदात, CCTV फुटेज देख उड़े होश

Edited By Urmila,Updated: 02 Jun, 2026 04:09 PM

punjab national bank bank branch cctv

दसूहा के पास कस्बा ऊच्ची बस्सी में पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच की ग्रिल चोरों ने बीती रात तोड़ कर अंदर दाखिल हुए।

दसूहा (झावर): दसूहा के पास कस्बा ऊच्ची बस्सी में पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच की ग्रिल चोरों ने बीती रात तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। चोर ने अंदर रखी तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। इस बारे में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर निखिल भगत और दसूहा थाना चीफ हर प्रेम सिंह, जांच अधिकारी एस.आई. मंजीत कौर ने बताया कि चोर अंदर घुसा और एक टैबलेट ले गया और बाकी सामान का बचाव हो गया।

punjab national bank branch

उन्होंने बताया कि CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोर की पहचान कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि आज CCTV कैमरे में सिर्फ एक चोर दिख रहा है। थाना चीफ हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!