Punjab : मां की ममता को किया शर्मसार, बेटी ने की अमानवीय हरकत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jun, 2025 09:46 PM

punjab mother s love put to shame

बेटी जब मां की ममता को रौंद दे, तो इंसानियत भी शर्मसार हो जाती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला बठिंडा जिले के गांव चक रुलदू सिंह वाला से सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

संगत मंडी (बठिंडा)  (विजय वर्मा): बेटी जब मां की ममता को रौंद दे, तो इंसानियत भी शर्मसार हो जाती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला बठिंडा जिले के गांव चक रुलदू सिंह वाला से सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इलाज के बहाने अपने ससुराल ले जाकर बेटी ने न सिर्फ अपनी 70 वर्षीय मां सुरजीत कौर के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके कानों से कुंडल उतार लिए और जेब में रखे 30 हजार रुपये भी छीन लिए। यही नहीं, मां को घर से बाहर निकाल दिया गया। बेटी बनी भक्षक, मां की चीखें भी नहीं पसीज सकीं दिल पीड़िता सुरजीत कौर इस वक्त सिविल अस्पताल बठिंडा में इलाजाधीन हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पोते कुलविंदर सिंह ने संगत थाना पुलिस को शिकायत देकर अपनी बुआ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इलाज के नाम पर रचा साजिशन षड्यंत्र कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बुआ दादी को इलाज करवाने के बहाने अपने ससुराल गांव ले गई थी। वहां ले जाकर उसने न सिर्फ उन्हें पीटा, बल्कि उनके जेवर और पैसे भी हड़प लिए। इसके बाद दादी को सड़क पर बेसहारा छोड़ दिया गया। पीड़िता ने जैसे-तैसे पोते को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल लेकर आया। पुलिस जांच में जुटी, बुजुर्ग का बयान दर्ज पथराला पुलिस चौकी के जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता सुरजीत कौर का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!