Punjab : लुधियाना एनकाऊंटर में पकड़े गए गैंगस्टर की परतें खुली, हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Nov, 2025 08:55 PM

punjab layers of gangster caught in ludhiana encounter revealed

पुलिस एनकाऊंटर में घायल और हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और उनसे हुए पूछताछ में खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी हर्ष ओझा का क्राइम से आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना नाता है।

लुधियाना  (राज): पुलिस एनकाऊंटर में घायल और हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और उनसे हुए पूछताछ में खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी हर्ष ओझा का क्राइम से आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना नाता है।

वह पहले  किसी साइबर ठगी केस में पकड़ा गया था। तब वह नाबालिग था, इसलिए उसे तिहाड़ जेल के बाल सुधार घर में रखा गया था लेकिन वह वहां से फरार हो गया था। इसके बाद उसने गोलियां चलाई थीं। वह छोटी उम्र में ही गैंगस्टर बनने का सपना देख रहा था। जब उसके माता-पिता की मौत हो गई तो उसे रोकने वाला कोई नहीं था और उसने क्राइम को ही अपना पेशा बना लिया। अब वह पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के साथ मिलकर पंजाब में दहशत फैलाने की तैयारी में था लेकिन लुधियाना पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जांच में पता चला कि जब वह बिहार जेल में था, तब उसकी मुलाकात दीपक के साथ हुई थी। दीपक ने ही पाकिस्तान में बैठे आई.एस.आई. के हैंडलर जसवीर सिंह के साथ हर्ष की बात करवाई थी। फिर उसे पंजाब में हैंड ग्रेनेड फैंकने का काम मिला था। हर्ष ओझा ने भी आराम से काम पकड़ लिया ताकि क्राइम की दुनिया में उसका नाम बन सके।

वहीं, परिवारिक सदस्यों ने उसे घर से बेदखल किया हुआ है लेकिन फिर वह घर पर कभी कभार आ जाता है। जब पुलिस ने रेड की थी, तब हर्ष बिहार के आरा जिले के कल्याणपुर स्थित घर से पकड़ा गया था। जब रात वह घर में सोया हुआ था, तभी लोकल पुलिस के साथ लुधियाना पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस के आने की खबर उसे लग गई और वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने एनकाऊंटर का डर दिखाकर उसे रोक लिया और दबोच लिया था। उधर, घायल आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके होश में आने के बाद ओर भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!