पंजाब की तहलका मचा देने वाली Video, मशहूर भाभी kamal kaur के चर्च तेज...

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2025 02:23 PM

punjab insta queen

Instagram पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी

पंजाब डेस्कः Instagram पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी  की वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में कंचन कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में  बठिंडा में एक गाड़ी से मिला है, जिसके बाद हर तरफ चर्चा छिड़ गई है। 



जानकारी के अनुसार कंचन कुमारी उर्फ ​​कमल कौर भाभी लुधियाना की रहने वाली थी लेकिन उसका शव बठिंडा में एक गाड़ी से मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आपको बता दें कि गैंगस्टर अर्श डल्ला ने अश्लील वीडियो पोस्ट करने के लिए भाभी कमल कौर को धमकी दी थी। 

PunjabKesari

जांच करने पर कार के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी पर बाद में खुलासा हुआ कि ये शव कमल कौर का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार छोड़कर घटनास्थल से भाग गए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया कि जिस कार में शव मिला है, उस पर लुधियाना का नंबर है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर भी फर्जी हो सकता है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!