पंजाब के इस जिले में मंडरा रहा बड़ा खतरा! कभी भी हो सकती है तबाही, Helpline नंबर जारी

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2025 12:35 PM

punjab in danger situation

पंजाब में बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जिसको लेकर लोगों से खास अपील की जा रही है।

होशियारपुर (जैन): भारी बारिश के कारण जिले के विभिन्न चोओं में आए तेज बहाव को लेकर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने रविवार को होशियारपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सैंटर के पास, राधा स्वामी सत्संग घर के पास व भंगी चोअ में आए पानी की स्थिति का स्वयं जायजा लिया।

विधायक जिम्पा ने स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान किसी भी सूरत में चोअ से न गुजरें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के कारण वहां का पानी भंगी चोअ के रास्ते होशियारपुर में प्रवेश कर रहा है, जिससे जलस्तर में अचानक वृद्धि हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस विभाग और सिविल डिफैंस के वालंटियर्स प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और लोगों को चोअ से पार न करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां किसी भी आपात स्थिति में नागरिक टैलीफोन नंबर 01882-220412 पर संपर्क कर सकते हैं।

विधायक जिम्पा ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहें और समय-समय पर हालात की समीक्षा करते रहें। इस मौके पर डी.एस.पी. सिटी देवदत्त शर्मा, डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफैंस प्रमोद शर्मा, चंद्र प्रकाश सैनी, अश्वनी शर्मा, सोहनलाल जोशी, सतेंद्र शर्मा, विशाल ऐरी, सिद्धार्थ शर्मा, दक्ष जोशी, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, विकास शर्मा, मणि गोगिया, दीपक कुमार, सतीश कुमार, राहुल अग्रवाल, जोगेश ओहरी, राजेश सेठी, तारक शर्मा आदि मौजूद थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!