Punjab : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया इस जिले का करेंगे दौरा, जानें कब और क्यों ?

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jun, 2025 07:13 PM

punjab governor gulab chand kataria will visit this district

डी.सी. आशिका जैन ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आगामी 8 जून को होशियारपुर के दौरे पर आ रहे हैं।

होशियारपुर (जैन): डी.सी. आशिका जैन ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आगामी 8 जून को होशियारपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नशा छुड़ाओ व पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करेंगे और नशामुक्ति प्रयासों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात वे डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विलेज डिफैंस कमेटी के सदस्यों को संबोधित करेंगे। वे आज राज्यपाल पंजाब के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासकीय काम्पलैक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे।

डी.सी. आशिका जैन ने बताया कि राज्यपाल के दौरे को सफल बनाने हेतु सुरक्षा, व्यवस्था और कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन के दौरान सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, यातायात नियंत्रण व अन्य प्रबंधों को लेकर सभी विभाग आपस में तालमेल से काम करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप दें और काम में किसी तरह की कोई कोताही न बरतें।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर, कमिश्नर नगर निगम डॉ. अमनदीप कौर, एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, आर.टी.ओ. संजीव कुमार शर्मा, डी.एस.पी. मनप्रीत शीमार, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, सचिव रैडक्रॉस सोसायटी मंगेश सूद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!