दिन-दहाड़े बड़ी वारदात से दहला Punjab, गोलियों से भून डाला शख्स

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2025 03:20 PM

punjab firing case

वारदात के समय कुलवंत सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद थे।

बटाला (गुरप्रीत): बटाला के नजदीकी गांव मूलियांवाला में आज दिनदहाड़े 50 वर्षीय कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने कुलवंत सिंह के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक के परिजनों और गांव के सरपंच के अनुसार वारदात के समय कुलवंत सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर मौजूद थे।

परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दो युवक उनके घर आए और अंदर घुसते ही कुलवंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने करीब 5 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। परिवार और गांव वालों ने गंभीर हालत में कुलवंत सिंह को इलाज के लिए बटाला के अस्पताल में पहुंचाया, जहां से हालत नाज़ुक होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर किया गया। अमृतसर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक बटाला से बाहर रहता है और दूसरा किसी केस में जेल में बंद है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!