Edited By Mohit,Updated: 27 Nov, 2020 09:00 PM
अब तक पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख 36 हजार से अधिक हो गई...............
चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले चौबीस घंटों में 28 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना से राज्य में मरने वालों की संख्या 4737 को पार कर गई। अब राज्य में 19 मरीजों की गंभीर हालत बनी हुई है।
यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन में दी गई। अब राज्य में 31 लाख 28 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं। पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 812 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं तथा इसी के साथ अब तक पॉजिटिव मामलों की संख्या एक लाख 36 हजार से अधिक हो गई। राज्य में अब तक एक लाख 34 हजार से अधिक लोगों को कोरोना को मात दी।