Rain Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश को लेकर आई नई Update

Edited By Vatika,Updated: 17 Dec, 2025 05:02 PM

punjab chandigarh weather

पंजाब-चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण जनजीवन

पंजाब डेस्क: पंजाब-चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग के आने वाले दिनों में शहर में ठंड के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा। वहीं बुधवार सुबह राज्य में जिला होशियारपुर सबसे ठंडा शहर रहा, यहां तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया।

18 से 22 दिसंबर तक यह सिस्टम पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश, बादल छाए रहने और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं लेकर आएगा। 20 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को, खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को ठंड से बचकर रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि ठंड के दौरान लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए और अपने खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान चंडीगढ़ सहित ट्राइसिटी का तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, लेकिन 20 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के इस दौर के समाप्त होने के बाद तापमान और कम हो जाएगा तथा चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में धुंध शुरू हो जाएगी।

ट्राइसिटी का तापमान:
चंडीगढ़ में इस समय अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मोहाली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि पंचकूला में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!