पंजाब में केंद्रीय जेल बठिंडा से हवालाती लापता, प्रशासन में हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2025 12:14 PM

punjab central jail

केंद्रीय जेल बठिंडा में चोरी के मामले में बंद एक हवालाती रहस्यमयी

बठिंडा, (विजय वर्मा): केंद्रीय जेल बठिंडा में चोरी के मामले में बंद एक हवालाती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। सोमवार सुबह कैदियों और बंदियों की गिनती के दौरान उसकी गुमशुदगी का पता चला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

लापता हवालाती की पहचान तिलक राज निवासी बठिंडा के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक बंदी का कोई सुराग नहीं मिला। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि तिलक राज किसी भी कैमरे में कैद नहीं हुआ। जेल की ऊंची दीवारों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वहां से भागना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि, “एक बंदी गायब है जिसकी तलाश की जा रही है। जिला पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और उसके घर व संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।” फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हवालाती जेल से फरार हो चुका है या फिर कहीं अंदर ही छिपा हुआ है। प्रशासन हर एंगल से जांच कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!