बठिंडा में सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव, नई Timing जारी

Edited By Kalash,Updated: 16 Apr, 2026 05:46 PM

bathinda government hospitals timings change

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव किया है।

बठिंडा (परमिंद्र): लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. तपिंदरजोत ने बताया कि नए समय के अनुसार, अब अस्पताल ओपीडी सेवाओं के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। यह नया समय 16 अप्रैल से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मौसम में बदलाव और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोगों को समय पर और सुविधाजनक इलाज मिल सके। इसके अलावा, इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे नए समय के अनुसार अस्पताल आएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!