Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2026 06:03 PM

गत एक सप्ताह से लापता गांव कोटशमीर से लापता एक युवक का शव कोटफत्ता के नजदीक से गुजरती ड्रेन से बरामद हुआ जबकि कुछ ही दूरी पर ड्रेन से ही उसका मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।
बठिंडा (विजय, परमिंदर): गत एक सप्ताह से लापता गांव कोटशमीर से लापता एक युवक का शव कोटफत्ता के नजदीक से गुजरती ड्रेन से बरामद हुआ जबकि कुछ ही दूरी पर ड्रेन से ही उसका मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। जांच में पता चला कि मृतक के चिट्टे के आदी दो दोस्तों ने उसे चिट्टे का इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कत्ल को छुपाने के लिए उसके दोस्तों ने ही उसका शव तथा मोटरसाइकिल ड्रेन में फैंक दिया।
थाना कोटफत्ता पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अमरीक सिंह (18) के पिता गुरजीत सिंह निवासी कोटशमीर ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का चिट्टे का आदी नहीं था। उसने बताया कि 23 मई को आरोपी संदीप सिंह व वीरकंवर सिंह उसके लड़के को अपने साथ कहीं ले गए जो चिट्टे के आदी थे। बाद में अमरीक सिंह लापता हो गया जिसके बारे पुलिस को सूचित किया गया। रविवार को उक्त युवक का शव गांव कोटफत्ता के नजदीक से गुजरती ड्रेन (गंदे नाले) से बरामद हो गया जबकि कुछ ही दूरी पर ड्रेन से ही उसका मोटरसाइकिल भी मिल गया। शव को नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के टीम ने पुलिस की मदद से ड्रेन से निकालकर सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया।
पुलिस ने बाद में सीसीटीवी की मदद से पता लगाया कि आरोपी संदीप सिंह व वीरकंवर सिंह मृतक अमरीक सिंह को अपने साथ ले गए लेकिन वापिस आते वक्त वह उनके साथ नहीं था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही अमरीक सिंह को जबरन चिट्टे का इंजेक्शन लगाया था जिससे उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड को छुपाने के लिए उन्होंने उसका शव तथा मोटरसाइकिल ड्रेन में फैंक दिया। थाना कोटफत्ता पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here