Punjab : कार चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Aug, 2026 06:10 PM

punjab car driver negligently hits motorcyclist victim dies a tragic death

कार चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना सनौर पुलिस ने बलदेव सिंह पुत्र बंद सिंह निवासी गांव उदेपुर दीवानवाला, थाना सनौर की शिकायत पर कार चालक हरमीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी पलाखां, थाना...

पटियाला (बलजिन्द्र) : कार चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना सनौर पुलिस ने बलदेव सिंह पुत्र बंद सिंह निवासी गांव उदेपुर दीवानवाला, थाना सनौर की शिकायत पर कार चालक हरमीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी पलाखां, थाना सनौर के खिलाफ धारा 106(1), 281, 324(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा गुरजिंदर सिंह पुत्र नैब सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पलाखां से गांव दीवानवाला की ओर जा रहा था। जब वह गांव दीवानवाला को पार करने लगा तो उक्त चालक ने अपना वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उसके भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में गुरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!