Punjab : लापता चल रहे व्यक्ति का संदिग्ध हालातों में मिला शव, इलाके में फैली दहशत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Aug, 2024 10:56 PM

punjab body of missing person found under suspicious circumstances

कुछ दिनों से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालातों में जवद्दी पुल के नजदीक पड़ा मिला। मृत गिल कालोनी का रहने वाला बलवीर सिंह (31) है। थाना डाबा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्प्ताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।

लुधियाना : कुछ दिनों से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालातों में जवद्दी पुल के नजदीक पड़ा मिला। मृत गिल कालोनी का रहने वाला बलवीर सिंह (31) है। थाना डाबा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्प्ताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह बुधवार से लापता चल रहा था। उसके परिवार ने डाबा में शिकायत दी हुई थी। शनिवार रात को सूचना मिली कि जवद्दी पुल के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था।

पुलिस मौके पर पहुंची जब पहचान की गई तो शव बलवीर सिंह का निकला। जोकि लेबर का काम करता था। परिवार के मुताबिक बलवीर सिंह काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसने अपने भाई को कॉल कर कहा था कि वह परेशान है, इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!