पंजाब विधानसभा सत्र आज से, सिद्धू की सीट में बदलाव, बैठेंगे दूसरी कतार में

Edited By Suraj Thakur,Updated: 02 Aug, 2019 03:37 PM

punjab assembly session from today

कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू की विधानसभा में सीट बदल दी गई है।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह सत्र 6 अगस्त तक चलेगा। इस बीच कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू की विधानसभा में सीट भी बदल दी गई है। उनके बैठने की व्यवस्था अब दूसरी कतार में की गई है। उनकी जगह अब कांग्रेस के छह बार रहे विधायक राकेश पांडे बैठेंगे।  AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मानसा के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, रूपनगर के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ और जैतो के विधायक मास्टर बलदेव सिंह की बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!