Punjab: तेज रफ्तार Truck ने खड़े शख्स को कुचला, मंजर देख दहले लोग

Edited By Vatika,Updated: 05 Jul, 2024 12:25 PM

punjab a high speed truck crushed a standing person

धानसभा हलका दीनानदर अधीन आते कसबा बहरामपुर में एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानदर अधीन आते कसबा बहरामपुर में एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में अखिल महाजन पुत्र अशोक महाजन निवासी गुरुद्वारा वाली गली, छोटी बाजार बहरामपुर ने बताया कि भाई साहिल महाजन बहरामपुर के दशहरा ग्राऊंड नजदीक गोल गप्पे की रहेड़ी के पास खड़ा था। 

इसी बीच गुरदासपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने भाई साहिल महाजन को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद ट्रक चालक सुखदेव कुमार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!