नाबालिगा को ले जाने वाले युवक का दिल दहला देने वाला कदम, घटनास्थल पर मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jun, 2025 09:09 PM

punjab 19 year old youth s shocking step

गोपाल नगर के 19 वर्षीय युवक मनीष कुमार ने वीरवार शाम करीब 5:15 बजे सिरसा जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना बठिंडा रेलवे स्टेशन के समीप दुग्गल पैलेस के पास हुई। मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस और थाना कैनाल की टीम ने शव...

बठिंडा (विजय वर्मा): गोपाल नगर के 19 वर्षीय युवक मनीष कुमार ने वीरवार शाम करीब 5:15 बजे सिरसा जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना बठिंडा रेलवे स्टेशन के समीप दुग्गल पैलेस के पास हुई। मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस और थाना कैनाल की टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। 

थाना जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें शाम 5 बजे सूचना मिली कि एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। जांच के दौरान युवक की पहचान मनीष कुमार (25) निवासी गोपाल नगर, बठिंडा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनीष कुछ दिन पहले दुग्गल पैलेस के पास रहने वाली एक नाबालिक युवती को लेकर घर से चला गया था। हालांकि दोनों परिवारों के बीच हुए समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। मगर घटना वाले दिन मनीष दोबारा युवती को लेकर चला गया, जिसके चलते पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेने व केस दर्ज करने की चेतावनी दी। पुलिस ने मनीष से युवती को पेश करने के लिए कहा था। परिजनों के अनुसार, मनीष ने कहा था कि वह युवती को लेकर आ रहा है, लेकिन रास्ते में उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जनसेवा टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को जांच के दौरान युवती के पास से एक वीडियो मिला है, जिसमें मनीष ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है और इस कदम के लिए लड़की या उसके परिवार को जिम्मेदार न ठहराया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!