Big News : दिनदहाड़े सरकारी बस में लूट, यात्रियों में मची दहशत

Edited By Urmila,Updated: 03 Apr, 2026 06:05 PM

punbus government bus in punjab

मलसियां-सुल्तानपुर रोड पर मोठांवाला गांव के पास दिनदहाड़े एक सरकारी बस को निशाना बनाकर लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

सुल्तानपुर : मलसियां-सुल्तानपुर रोड पर मोठांवाला गांव के पास दिनदहाड़े एक सरकारी बस को निशाना बनाकर लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना जालंधर डिपो 2 की बस के साथ हुई, जो जालंधर से सुल्तानपुर जा रही थी। बस कंडक्टर के मुताबिक, लुटेरे एक कार में आए थे। पहले उन्होंने बस से साइड मांगी और फिर अचानक अपनी कार बस के सामने खड़ी करके बस को रोक दिया।

बताया गया कि जैसे ही बस रुकी, लुटेरे एक तेजधार हथियार (दातर) लेकर बस में घुस गए और पैसे मांगने लगे। इसी दौरान लुटेरे कंडक्टर से पैसों वाला बैग छीनकर तेजी से भागने में कामयाब हो गए। जानकारी के मुताबिक, उस समय बैग में 900 रुपये कैश थे। जब यह घटना हुई, तो बस में ज़्यादातर महिला यात्री भी मौजूद थीं, जिनमें इस घटना से काफी दहशत देखी जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भागने में कामयाब हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!