कैप्टन सरकार के खिलाफ पनबस कर्मचारियों का चक्का जाम

Edited By swetha,Updated: 02 Jul, 2019 12:45 PM

पंजाब सरकार के वादों से मुकरने के बाद  पनबस कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। पक्के करने की मांग को  ठेका कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर है।

जालंधरःपंजाब सरकार के वादों से मुकरने के बाद पनबस कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। स्थायी नियुक्ति की मांग को  लेकर ठेका कर्मचारी 3 दिन सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। ठेका कर्मचारियों  ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सत्ता में आने के बाद उन्हें पक्का करने का वायदा किया था। पर आज तक सरकार ने अपने वायदे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो वह मालेरकोटला में ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना की कोठी का घेराव करने के साथ मुख्यमंत्री के शाही शहर पटियाला में भी प्रदर्शन करेंगे।
 
5000 कर्मचारी हड़ताल पर
पनबस में 5000 ठेका अधारित कर्मचारी हैं। इस हड़ताल के कारण 1500 के करीब बसों की रफ्तार रूक गई है। वहीं कर्मचारी अन्य निजी बसों को भी आने-जाने नहीं दे रहे। यहां तक लुधियाना का बस स्टैंड बिल्कुल खाली  हो चुका है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!