Edited By Urmila,Updated: 14 Dec, 2021 01:47 PM
कांग्रेस के राज्य सभा मैंबर प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से यहां प्रैस कान्फ्रेंस की गई। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से पंजाब कांग्रेस भवन में ''आवाज़ पंजाब की'' मेनिफेस्टो मुहिम की शुरुआत की गई।
चंडीगढ़: कांग्रेस के राज्य सभा मैंबर प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से यहां प्रैस कान्फ्रेंस की गई। इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से पंजाब कांग्रेस भवन में 'आवाज़ पंजाब की' मेनिफेस्टो मुहिम की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। मेनिफेस्टो मुहिम के लिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव भी मांगें हैं। इसके लिए उन्होंने 'आवाज पंजाब दी' वैबसाइट और टोल फ्री नंबर भी लांच किया है। बाजवा ने कहा कि जब अगली सरकार आएगी तो उस पर काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः BJP मिशन पंजाब: 2022 चुनाव को लेकर अश्विनी शर्मा का अहम ऐलान
बाजवा ने कहा कि पंजाब में शिक्षा प्रणाली अच्छी है। शिक्षा प्रणाली को और अच्छा बनाने के लिए अन्य कदम भी उठाए जाएंगे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरे में लेते हुए कहा कि पहले कभी लोगों से वह मिलते नहीं थे और अब वह खुद मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन साहब अगर सत्ता रहते पहले मिल लिए होते तो आज उनकी ऐसी हालत नहीं होती।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here