Edited By Tania pathak,Updated: 09 Sep, 2021 03:24 PM

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रधान और राजयसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने यह स्पष्ट किया है कि वह 63 साल के हो गए है। अब वह अपनी ज़िंदगी के बाकी समय पंजाब में आकर लोगों....
गुरदासपुर (सर्बजीत): पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रधान और राजयसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने यह स्पष्ट किया है कि वह 63 साल के हो गए है। अब वह अपनी ज़िंदगी के बाकी समय पंजाब में आकर लोगों की सेवा करेंगे। बाजवा ने कहा कि उनकी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और जनरल सचिव आल इंडिया कांग्रेस समिति प्रियंका गांधी के अलावा कई सीनियर कांग्रेस के नेताओ के साथ बातचीत तय हो चुकी है कि उन्हें अब पंजाब की राजनीति में जाने दिया जाएं। उन्होंने कहा कि अप्रैल में उनकी राज्यसभा की टेन्योर ख़त्म हो रही है, इसलिए वह अब पंजाब की राजनीति में रह कर लोगों की सेवा करना चाहते है।
इस बात को हाईकमान और सीनियर नेताओं ने सहमति दी है। इस कारण अब उन्हें विधानसभा की सीट ज़िला गुरदासपुर के किसी भी हलके से चुनावी मैदान में उतरने के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसलिए वह अपनी हाईकमान और साथ ही सीनियर कांग्रेस नेताओं का शुक्रगुजार करते है जिन्होंने उन्हें पंजाब में लोगों की सेवा करने का मौका दिया है।
बाजवा ने कहा कि पंजाब मामलों के इंचार्ज और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह फ़ैसला करेंगे कि टिकटों की बांट कैसी होगी। लेकिन फिर भी आखिरी मोहर हाईकमान ने लगानी है। इसलिए अब कांग्रेस को एक होकर पूरे पंजाब के लिए काम करना चाहिए जिससे 2022 में कांग्रेस सरकार फिर सत्ता में आए।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here