पंजाब में हो रही राजनीतिक रैलियों को हाईकोर्ट में चुनौती, फैसला आज

Edited By Vatika,Updated: 06 Oct, 2020 09:17 AM

political rallies in punjab challenged in the high court

पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से हो रही रैलियों को रोकने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक

चंडीगढ़(हांडा): पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से हो रही रैलियों को रोकने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार, सभी राजनीतिक दलों व याची को अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है।

सभी पक्षों के जवाब आने के बाद हाईकोर्ट इस मामले में मंगलवार को ही सुबह साढ़े 10 बजे फैसला सुना देगी। यह जनहित याचिका एडवोकेट एच.सी. अरोड़ा की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में राहुल गांधी की रैलियों का जिक्र करते हुए उसे भी रोकने की मांग की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!