दिल दहला देने वाले हादसा, B'Day के अगले दिन पुलिस कर्मी को खींच ले गई मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 15 Sep, 2024 09:58 PM

policeman died in road accident

जसप्रीत सिंह ने कल रात ही अपना जन्मदिन मनाया था और अगले दिन उनकी मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

पटियाला :  खमाणो के नजदीकी गांव नौगांव के पास एक भयानक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत होने की खबर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खमाणो पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल जसप्रीत सिंह, जो मूल रूप से बठिंडा का रहने वाला था, खमाणो के पास एक ढाबा के मालिकों के साथ गनमैन के रूप में काम करता था।

road accident in patiala, policeman died

जसप्रीत सिंह ने कल रात ही अपना जन्मदिन मनाया था और अगले दिन सड़क दुर्घटना में उनकी मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, जसप्रीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर फतेहगढ़ साहिब जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह नौगांव गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर बिना इंडिकेटर और लाइट वाला एक ट्रक खड़ा था, जिसके पीछे से जसप्रीत सिंह की मोटरसाइकिल टकरा गई। इस भयानक टक्कर के दौरान जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!