Punjab के इस Couple का घिनौना कारनामा, पूरा मामला जान उड़ेंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 07 Jun, 2025 04:41 PM

police registered a case against the couple

पंजाब में एक कपल का बड़ा कारनामा सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक कपल का बड़ा कारनामा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी ने एक युकक विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 13.4 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला पंजाब के कपूरथला से सामने आया है। इस मामले संबंधी थाना तलवंडी चौधरियां में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। 

जहां पर एक ट्रैवल एजेंट पति-पत्नी में युवक को कनाडा भेजने के नाम लाखों रुपए ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति गुरदीप सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे सुरजीत सिंह ने को कनाडा भेजना था, जिसके लिए उसने पति शाम सिंह उर्फ सतनाम सिंह व पत्नि मनजीत रानी निवासी फिरोजपुर बोघीवाल से सम्पर्क किया। कपल ने युवक सुरजीत सिंह दस्तावेज लेकर अलग-अलग तारीखों पर 13.4 लाख रुपए ले लिए। 

पीड़ित गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी ने न तो उसके बेटे को कनाडा भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!