Punjab: चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 16 May, 2025 05:28 PM

police investigation crime

थाना बख्शीवाला की पुलिस ने एस.एच.ओ सुखदेव सिंह के नेतृत्व में चोरीयां करने वाले गिरोह के 6 मैंबर गिरफ्तार किये हैं।

पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना बख्शीवाला की पुलिस ने एस.एच.ओ सुखदेव सिंह के नेतृत्व में चोरीयां करने वाले गिरोह के 6 मैंबर गिरफ्तार किये हैं। इस संबधी विस्तार के साथ जानकारी देते हुए डी.एस.पी सिटी-2 मनोज गोरसी ने बताया कि इस मामले में एस. एस. पी. वरुण शर्मा, एस.पी सिटी पलविन्दर सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए विक्रम सिंह पुत्र जसवंत सिंह, गगनदीप सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह, सुखवीर सिंह पुत्र निरभै सिंह, बोबी सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी गांव रखड़ा, परमिन्दर सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी कल्याण, सतनाम सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी नया रखड़ा थाना बख्शीवाला को गिरफ्तार किया गया है जिन से चोरी का ट्रैक्टर, रोटावेटर, 6 मोटरसायकल, 6 मोबायल फोन बरामद किये गए हैं। जिन के खिलाफ थाना बख्शीवाला में केस दर्ज किया है।

डी.एस.पी मनोज गोरसी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए गिरोह के मैंबर इकठ्ठा हो कर अलग-अलग चोरियां करते हैं जिसमें यह ग्रुप राहगीरों से और घरों के बाहर व और स्थानों पर ले जाए वाहन जैसे मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, कृषि वाले साधन चोरी करके फिर सारा चोरी किया समान इकट्ठा करके बेच देते हैं और पैसे सभी आपस में बांट लेते हैं। उन्हेांने बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में परिमन्दर सिंह उर्फ मघा के खिलाफ दो केस, गगनदीप सिंह के खिलाफ एक केस, सुखवीर सिंह के खिलाफ एक केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों से और गहराई के साथ पूछताछ की जायेगी। डी.एस.पी गोरसी ने बताया कि उक्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी की घटनाओं को नकेल पड़ेगी। इस मौके उनके साथ थाना बख्शीवाला के एस.एच ओ. सुखदेव सिंह और उनकी टीम भी उपस्थित थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!