आढ़ती राजन अगवा मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 24 Sep, 2021 02:01 PM

police got big success in the case of arhathi rajan kidnapping

20 सितंबर को दाना मंडी के आढ़ती जसपाल के बेटे राजन को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 21 सितंबर को राजन को बरामद करके आरोपी....

होशियारपुर (राकेश): 20 सितंबर को दाना मंडी के आढ़ती जसपाल के बेटे राजन को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए 21 सितंबर को राजन को बरामद करके आरोपी वरिन्दरपाल सिंह उर्फ बिकी पुत्र बलदेव सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ़्तार कर लिया था। गुरूवार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए ऐस.ऐस.पी. ने बताया कि केस की जांच को आगे बढ़ाते हुए ऐस.पी. रवीन्द्र पाल सिंह संधू, डी. ऐस.पी. प्रवेश चोपड़ा, इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर करनैल सिंह और सब इंस्पेक्टर देशराज की टीम ने आरोपी जगजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मुखल्याना थाना मेहट्याना को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी आरोपी ने पूरी घटना की साजिश रची और रेकी करवाई थी। आरोपी ने जिस गाड़ी के द्वारा रेकी करवाई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!