नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 100 ग्राम हेरोइन समेत सप्लाई का सामान बरामद

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2026 09:09 AM

police crack down on drugs supply materials

महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साहनेवाल पुलिस को सफलता

लुधियाना (राज): महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साहनेवाल पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस पार्टी ने इलाके में चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कंडा और 52 प्लास्टिक लिफाफे बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर नवदीप सिंह पुलिस टीम के साथ 12 अगस्त को इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गश्त के सिलसिले में मौजूद थे। इस दौरान जब पुलिस पार्टी मेन दाना मंडी, कोहाड़ा रोड के पास पहुंची, तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने बचकर निकलने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे तुरंत काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपी की जब तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, नशे की खेप को तौलने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कंडा और हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाने के लिए रखे गए 52 खाली मोमी लिफाफे बरामद हुए। पुलिस ने बरामद हेरोइन, कंडा और लिफाफों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!